Share here

शक्ति सिंह, ब्यूरो चीफ गोपालगंज

राज्य में लगातार सांगठनिक ढांचा मजबूत कर रहा नेशनल प्रेस यूनियन
प्रमंडल में संगठन विस्तार कर बुलंद करता रहूंगा पत्रकारों की आवाज़: त्रिपाठी

*पटना।* बिहार ही नहीं, लगभग देशभर में पत्रकारों का चर्चित संगठन नेशनल प्रेस यूनियन का सांगठनिक मजबूती की ओर बढ़ने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। यूनियन के प्रदेश मीडिया प्रभारी चन्द्रहाश कुमार शर्मा ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय दुबे की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय ने शाहाबाद प्रमंडल के चर्चित व धारदार कलमकार नीरज कुमार त्रिपाठी को शाहाबाद प्रमंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। बतादें कि, श्री त्रिपाठी शाहाबाद प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले भोजपुर, बक्सर, रोहतास व कैमूर जिले में संगठन का नेतृत्व करेंगे। संगठन के नवमनोनीत प्रमंडलीय अध्यक्ष श्री त्रिपाठी भोजपुरी जिले के राजा बाजार, बिहिया के निवासी हैं तथा न्यूज़ वन इंडिया व भोजपुरिया बयार राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के प्रमंडलीय ब्यूरो प्रभारी हैं। वहीं, नीरज कुमार त्रिपाठी ने कहा है कि शाहाबाद प्रमंडल में बतौर संगठन के मुखिया पत्रकारों की आवाज बुलंदियों तक पहुंचाऊंगा और संगठन को धारदार तथा मजबूत करूंगा। श्री त्रिपाठी के अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय दुबे, प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय, प्रदेश महासचिव आशीष त्रिवेदी, प्रदेश मीडिया प्रभारी चन्द्रहाश कुमार शर्मा आदि संगठन पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाइयाँ दीं है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *