संस्कार भारती की बाल गोकुलम प्रतियोगिता संपन्न
न्यूज सबकी पसन्द। नागेन्द्र कुशवाहा
सलेमपुर (देवरिया)। नगर में पहली बार मंच पर जब रंग-बिरंगे परिधानों में मुकुट में मोर पंखी लगाए होठों पर बांसुरी रखें 1 वर्ष से 5 वर्ष तक के बाल गोपाल एवं राधिकाएं मंच में उतरी तो लगा जैसे धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। अवसर था संस्कार भारती की स्थानीय इकाई द्वारा आयोजित श्री कृष्ण प्रतियोगिता का।
सफल संचालन सरदार दिलावर सिंह ने किया। इसमें दुर्गा कुशवाहा, संजीवनी शर्मा, शिव कुमार, अजय कुमार, हरीश चंद्र कुमार, सतीश यादव, आकाश कुमार, पवन कुमार, गुलशन कुमार, रोहित गौड़, प्रिंस श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, दीपक यादव, अरविन्द बरनवाल, अनु यादव, सीमा देवी, आरती देवी, अंजलि पासवान, खुशबू कुमारी, प्रीती राय, वर्षा मणि त्रिपाठी, संजना शर्मा, सरिता कुशवाहा, बीरबल प्रजापति, वंदना बरनवाल, पत्रकार संगठन के सलेमपुर तहसील के प्रभारी त्रिशूल नाथ त्रिपाठी आदि ने भाग लिया।
निर्णायक मंडल में जीएम एकेडमी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी, आईएनजेसीसी के जिलाध्यक्ष कमल पटेल एवं नगर के प्रसिद्ध व्यापारी ओंकारनाथ गुप्ता रहे। संस्था के प्रांतीय मंत्री मुक्तिनाथ उपाध्याय ने आगामी आयोजनों पर विस्तृत प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के परिणाम के अनुसार आगामी सितम्बर माह में पुरस्कार वितरण किया जाएगा।