Share here

शक्ति सिंह, ब्यूरो चीफ गोपालगंज

गोपालगंज। कई वर्ष से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हथुआ प्रखंड के नयागांव निवासी अभिमन्यु तिवारी उर्फ़ मनु तिवारी को वृहस्पतिवार के सुबह फुलवरिया के मिडिल स्कूल के पीछे से मुठभेड़ के बाद कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।। मन्नु तिवारी लूटपाट, सहित चर्चित ठेकेदार शम्भू नाथ मिश्रा के हत्या में आरोपित है।इं पर  एक दर्जन से अधिक मुकदमे है। कई बार पुलिस ने इसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन ये पुलिस के गिरफ्त से फरार हो जाता था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फुलवरिया के एक गांव चमारीपट्टी  ये छिपा हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार के सुबह -सुबह घेरा बंदी कर के इसे गिरफ्तार करना चाहा तो उसने पुलिस पर बन्दूक तान दी और उसके बाद पानी और किचड़ के रास्ते से भागने की फिराक में लग गया लेकिन  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहुत मस्कत के बाद इसको गिरफ्तार कर लिया। अधीक्षक मनोज तिवारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कई सनसनीखेज हत्याकांड रंगदारी का खुलासा होगा। मनु तिवारी में गिरफ्तारी से अपराध में अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया की कुख्यात मनु तिवारी के पास से एक रायफल, एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, 3 मिस्फायर कारतूस, 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। कुख्यात की गिरफ्तारी में गोपालगंज एसडीपीओ नरेश पासवान, मीरगंज इंस्पेक्टर सतीश हिमांशु, हथुआ इंस्पेक्टर अशोक कुमार , फुलवरिया थाना प्रभारी मनोज कुमार, एव गोपालगंज स्पेशल क्राइम टीम की मुख्य भूमिका रही।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *