Share here

*5 वर्षीय मासूम का अपहरण कर हत्या, दंपत्ति गिरफ्तार*

*फिरौती के लालच में रची साजिश, शव बरामद होने के बाद पुलिस ने किया खुलासा*

न्युज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों पर फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण कर बाद में हत्या करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को वादी ने अपने 5 वर्षीय पौत्र के लापता होने की सूचना दी थी। इस पर थाना सहजनवां में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि बच्चा आरोपी कल्पेश राय के साथ जाता हुआ दिखाई दिया था।

लगातार खोजबीन के बाद 3 जुलाई को लापता बच्चे का शव बरामद हुआ, जिससे मामले ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कल्पेश राय और उसकी पत्नी नीलम प्रभा राय को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी कल्पेश ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर फिरौती के लालच में बच्चे का अपहरण किया था। लेकिन जब परिवार द्वारा बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई और मामला बढ़ने लगा, तो पकड़े जाने के डर से बच्चे की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *