Share here

उनवल मण्डल की मासिक बैठक सम्पन्न, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

न्युज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

उनवल, गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी उनवल मण्डल की मासिक बैठक नगर पंचायत उनवल कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी जगदीश चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री उमा शंकर निषाद रहे। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन मण्डल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम ने किया।

बैठक में 6 जुलाई को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मण्डल के प्रत्येक बूथ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। साथ ही बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि जगदीश चौरसिया ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ है। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन की योजनाओं एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि उमा शंकर निषाद ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला मंत्री किसान मोर्चा राणा प्रताप सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष विजय तिवारी, योगेन्द्र साहनी, रमेश पासवान, जिला कार्यसमिति सदस्य राजकुमार गुप्ता, मण्डल मंत्री सतीश उपाध्याय, योगेश वर्मा, विजय कांति शर्मा, लाल बाबू साहनी, शिव कुमार शाह, दिवाकर राम त्रिपाठी, चंद्रभान मद्धेशिया, महेन्द्र चौधरी, व्यास सिंह, अम्बरीष राहुल त्रिपाठी, गब्बू मद्धेशिया, हरीधर दुबे, हरिकेश दुसाद, व्यास मुनि पाण्डेय, रमेश तिवारी, दिनेश शर्मा, सुधीर चन्द्र बेलदार, सुभाष गुप्ता, फूल चन्द यादव, सुशील मौर्य, सत्यनारायण त्रिपाठी, सहित मण्डल के पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, मोर्चा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *