Share here

उनवल मण्डल की कामकाजी बैठक सम्पन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

उनवल, गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के अंतर्गत सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के उनवल मण्डल की कामकाजी बैठक नगर पंचायत उनवल कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मण्डल प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के वरिष्ठ नेता तथा निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष श्री जगदीश चौरसिया उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में नगर पंचायत उनवल के चेयरमैन श्री महेश कुमार दुबे ने मुख्य अतिथि, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों की सफलता हेतु सभी से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि श्री जगदीश चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने तथा संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, समर्पण एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न कराने का आह्वान किया।

बैठक में प्रमुख रूप से नगर पंचायत उनवल के चेयरमैन श्री महेश कुमार दुबे, मण्डल अध्यक्ष श्री इन्द्र कुमार निगम, वरिष्ठ भाजपा नेता आचार्य श्री घनश्याम मिश्रा, पूर्व सभासद एवं पूर्व प्रधान टेकवार श्री संतोष राम त्रिपाठी सहित मण्डल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डल अध्यक्ष श्री इन्द्र कुमार निगम ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा संगठन की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों की कार्ययोजना को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को समन्वय, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करें।

बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री श्री योगेश वर्मा ने किया। उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सक्रियता के साथ करने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, आगामी अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों एवं पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से घनश्याम मिश्रा, संतोष राम त्रिपाठी, विजय तिवारी, योगेन्द्र साहनी गंगोत्री राम त्रिपाठी, सतीश उपाध्याय, योगेश वर्मा, सत्येन्द्र सिंह, अम्बरीश, राहुल त्रिपाठी, राजन तिवारी, अभिमन्यु तिवारी, दिवाकर राम त्रिपाठी, शिवकुमार शाह, नागेन्द्र पाण्डेय, सतेन्द्र सिंह, संदीप तिवारी,व्यासमुनि पाण्डेय, रमेश तिवारी, व्यास सिंह, राजकुमार गुप्ता, सोनू शर्मा, सहित मण्डल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। अंत में राष्ट्र निर्माण, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं जनसेवा के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *