*नगर पंचायत उनवल में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती*
न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट
नगर पंचायत उनवल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर टेकवार चौराहे स्थित स्मारक पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने सामान्य शिक्षा तथा सामाजिक न्याय को जीवन में अपनाने का प्रण लिया। पूरे उनवल क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया
जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य रैली भी निकाली गई, जिसमें नगर पंचायत के हजारों लोग शामिल हुए। रैली के दौरान “जय भीम” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा और लोगों ने एकता व समानता का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष इंद्रकुमार निगम, नगर अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार दूबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर सिंह, महामंत्री योगेश वर्मा, संदीप तिवारी, सभासद दाऊ शर्मा, सभासद योगेंद्र साहनी, चंद्रभान गुप्ता, व्यास सिंह, अश्वनी तिवारी और आईटी सेल भाजपा विनय बजरंगी मौजूद थे।
इनके अतिरिक्त, डॉ. रामअवतार, अरुण कुमार, रामयतन, नीलम, जितेन्द्र कुमार, कैलास प्रसाद, चन्द्रिका प्रसाद, सभासद सर्वेश कुमार, सभासद अरविन्द कुमार, दिलीप मास्टर, विकास, अभिषेक, शौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
