*छात्रों का भविष्य नहीं होगा खराब – रवि किशन शुक्ला*
*गोरखपुर एम्स मामले का सांसद ने लिया संज्ञान*
*एम्स के अन्य मामलों से भी कराया अवगत*
*केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा से मिले सांसद रवि किशन शुक्ला*
न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला के संज्ञान में जैसे ही एम्स के छात्रों का मामला संज्ञान में आया उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है। दरअसल, गोरखपुर एम्स में लेखाकार के पद पर स्थाई नियुक्ति नहीं है। बायोकेमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर आकाश बंसल के पास इसका अतिरिक्त प्रभार है। जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।
इस पूरे मामले की जानकारी जैसे ही सांसद रवि किशन शुक्ला को हुई उन्होने कहा छात्रों का भविष्य सर्वोपरि है। बच्चे देश का भविष्य हैं। इनकी समस्या का समाधान मेरी प्राथमिकता है।
इसी समस्या के समाधान के लिए सांसद रवि किशन शुक्ला ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा से शुक्रवार को मुलाकात की। उन्होंने पत्र लिखकर गोरखपुर एम्स की इस समस्या से अवगत कराया एवं जल्द समाधान का निवेदन किया। इसके साथ ही सांसद ने एम्स के अन्य मामलों की भी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने गोरखपुर एम्स की समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि आज पूरे देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुईं हैं। आज लोगो को सस्ती और आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं मिल रहीं है। आज हर वर्ग के लोग आसानी से उपचार करा सकते हैं। आयुष्मान योजना भी वरदान साबित हो रही है।
सांसद ने कहा कि जल्द ही गोरखपुर एम्स में स्थाई लेखाकार की नियुक्ति हो जाएगी। जिससे विभागाध्यक्ष छात्रों को पढ़ाने के लिए अधिक समय दे सकेंगे। जिससे छात्रों की पढ़ाई और बेहतर हो सकेगी।
