Share here

*सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने पत्रकारों को सम्मानित किया:नए साल पर सम्मान समारोह का आयोजन, डायरी-पेन भेंट किया*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

गोरखपुर| नगर पंचयात उनवल मे नव वर्ष के शुभ अवसर पर मगलवार को चौथे स्तंभ के सहज प्रहरियो को शिक्षक सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने फूल माला पहनाकर अंगवस्त्र और डायरी पेन देकर सम्मानित किया|
इस अवसर पर पाण्डेय ने कहा आंग्ल नूतन वर्ष 2026 के पावन अवसर पर चौथे स्तम्भ के सजग प्रहरियो को सम्मानित करने का एक मात्र उद्देश्य हमारा यह है कि हमारे बीच व परिवार के बड़े भ्राता जन और अनुज तथा पुत्रवत रिश्तों वाले दिन – रात , जाड़ा – गर्मी – वर्षात में क्षेत्र – समाज का सभी आकस्मिक , अच्छे – बुरे , समाचारों से अवगत घर बैठे हम सभी को पेपर , यू ट्यूब , मोबाइल ग्रुप से सूचनाओं से अवगत कराते हैं तो हम लोगों का भी दायित्व है इनको सम्मानित कर इनका उत्साहवर्धन किया जाय ताकि ये सभी लोग उत्साह से अवगत कराते रहे साथ ही आप सभी बंधुओ से अपील है कि विना भय के सभी मुद्दों को उठते रहे पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो निस्वार्थ भाव से क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को उठाते हैं। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में जनहित की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने वाले पत्रकारों को सम्मान का हकदार बताया।
यह सम्मान नायब तहसीलदार सहजनवा रामसूरत प्रसाद और जया पाण्डेय जिला अध्यक्ष भ्रष्टाचार निवारण कमेटी गोरखपुर के उपस्थिति में किया गया।
वहीं इस कार्यक्रम में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सम्मान सुरक्षा और उनके कार्य के लिए भी सराहना की गई।
डायल 112 पर तैनात अरविन्द तिवारी, संतोष तिवारी को उनके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहनलाल निगम, ओम प्रकाश हार्डवेयर, अभय निगम, बिट्टू वर्मा, विनोद यादव, दिनेश शर्मा, राम नारायण वर्मा,दीपक निगम, राजकुमार मेडिकल, दिनेश मद्धेशिया, रामनरेश नेता, गोबिंद मद्धेशिया, राघवेन्द्र निगम, महेश मद्धेशिया, के साथ प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के पत्रकार बन्धुओ का योगदान सराहनीय रहा।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *