Share here

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे पंकज चौधरी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज अपने पहले आधिकारिक दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला गोरखपुर दौरा है, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
जैसे ही पंकज चौधरी गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे, वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “पंकज चौधरी जिंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। एयरपोर्ट से निकलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला गुरंग चौराहे पहुंचा, जहां गोरखपुर सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद पंकज चौधरी ने शहीद गौतम ग्राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *