Share here

*उपनिदेशक पंचायत गोरखपुर मंडल गोरखपुर हिमांशु शेखर ठाकुर ने विकास खण्ड खजनी के परफार्मेंस ग्रांट ग्राम पंचायत जयपालपार का औचक निरीक्षण किए*

गोरखपुर l विकास खण्ड खजनी के पी.जी. ग्राम पंचायत जयपालपार में कराये जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर उपनिदेशक पंचायत गोरखपुर मंडल गोरखपुर हिमांशु शेखर ठाकुर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्राम पंचायत सचिव चैतन्य त्रिपाठी व ग्राम प्रधान ध्रूव सिंह को निर्देशित किये। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत मे निर्मित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र को कल से क्रियाशील करते हुए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु भी निर्देशित किये।
निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी (पं०) खजनी राजीव दुबे, ग्राम पंचायत सचिव तनवीर अशरफ अंसारी, खण्ड प्रेरक अतुल सिंह, ब्लॉक कंसल्टेंट इन्जिनियर श्याम बहादुर, सम्बंधित ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहें।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *