Share here

*पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रानीडीहा पार्टी कार्यालय पर मना जश्न*

*कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार बाटी मिठाईयाँ*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

गोरखपुर l पंकज चौधरी को सर्वसम्मति से निर्विरोध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा होते ही रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ पटाखे फोड़े, एक दूसरे को मिठाईयाँ खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा जिला महामन्त्री व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ आरडी सिंह ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जहाँ बूथ स्तर का कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय करता है। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सामान्य कार्यकर्ता के रूप में जुड़ कर पार्षद से लेकर अनेकों महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाते रहे हैं आज पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर गोरखपुर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ चली है। कार्यकर्ताओं में ऊर्जा दुगुनी हुई है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया, जिला महामन्त्री राजराम कन्नौजिया, ब्रह्मानन्द शुक्ल, पूर्व जिला मंत्री कृष्ण पाल सिंह, जिला मन्त्री स्वतंत्र सिंह, डॉ सदानन्द शर्मा, राम उजागिर शुक्ल, जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन, जिला मीडिया प्रभारी के एम मझवार, जिला कार्यालय मन्त्री जनार्दन श्रीवास्तव, जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग सूरज निगम, पवन चतुर्वेदी, अवनीश कुमार प्रजापति, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *