Share here

*गोरखपुर में गोर्रा नदी में दिल दहलाने वाला हादसा; 8 लोगों से भरी नाव नदी में पलटी,एक किशोर की मौत*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

गोरखपुरlजनपद के झंगहा थाना क्षेत्र में शनिवार को गोर्रा नदी के घाट पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। आठ लोगों को लेकर करही से बरही जा रही एक नाव नदी के बीचोंबीच अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव के पलटते ही चीख पुकार और दहशत का माहौल हो गया। नाव में सवार आठ लोगों में से 14 वर्षीय एक किशोर कृष्णा चौबे की नदी में डूबने से मौत हो गई। सात लोगों को बचा लिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस-प्रशासन को भी सूचित किया गया। नदी किशोर की मौत से पूरे गांव में शोक में की लहर छा गई। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका।
मिली जानकारी के अनुसार नाव में आठ लोग सवार थे, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे। नाव में सवार लोग करही से बरही की ओर जा रहे थे। नदी के गहरे पानी में नाव अचानक डगमगाई और अनियंत्रित होकर देखते ही देखते नदी में पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य तेज किया। तत्काल रेसक्यू ऑपरेशन करके नदी में डूबे सात लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन, जोगिया गांव निवासी कृष्णा चौबे गहरे पानी में चला गया और डूब गया। कृष्णा चौबे की दर्दनाक मौत हो गई।
कृष्णा अपने पिता मदनेश चौबे के साथ नाव पर सवार था, पिता तो किसी तरह बच गए, लेकिन वह अपने इकलौते बेटे को नहीं बचा पाए।
कृष्णा अपने माता-पिता की इकलौता संतान थी। उसकी मौत की खबर सुनते ही मां सुमन चतुर्वेदी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का रोना और गांव का मातमी सन्नाटा हादसे की भयावहता को बयां कर रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि जैसे ही नाव पलटने की खबर फैली, लोग नदी की ओर दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों का कहना है कि नावों की स्थिति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी इस हादसे का कारण बनी।
हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कृष्णा की मासूम मुस्कान और उसका चंचल स्वभाव आज भी गांव वालों के जेहन में ताजा है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दुखद घटना ने एक बार फिर नदी पार करने की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। इस हादसे न केवल एक परिवार को, बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। क्षेत्र में मातम का माहौल है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *