Share here

*मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गोरखपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत*

 

गोरखपुरl मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का महायोगी
गोरखनाथ सिविल एयरपोर्ट गोरखपुर आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी एवं महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनन्दन किया।
बतादें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम में सहभागिता जनसभा को सम्बोधित करने वाया गोरखपुर बिहार आये थे। इस दौरान गोरखपुर जिला व महानगर संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उनका सिविल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया। अपने स्वागत से मुख्यमंत्री काफी प्रसन्न नजर आये उन्होंने कहा महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ पावन नगरी गोरखपुर में पार्टी पदाधिकारियों के स्वागत से अभिभूत हूँ।

स्वागत में भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, डॉ आरडी सिंह, राहुल श्रीवास्तव, मनोज कुमार शुक्ल, छोटेलाल मौर्य,हरिकेष राम त्रिपाठी, राजाराम कन्नौजिया, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, अजय प्रकाश यादव, कृष्णपाल सिंह, विनय सिंह, नीरज दुबे, सत्यजीत सिंह, अरुन सिंह, मनोज अग्रहरी आदि उपस्थित थे।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *