Share here

*करवा चौथ पर सांसद रवि किशन का संदेश — “नारी शक्ति के प्रेम, त्याग और विश्वास को नमन”*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

*गोरखपुर/मुंबई:* फिल्म अभिनेता एवं गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने करवा चौथ के पावन अवसर पर व्रत रखने वाली सभी सुहागिन महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा,
> *“करवा चौथ का व्रत भारतीय संस्कृति की आत्मा में रचा-बसा एक ऐसा पर्व है, जो नारी के त्याग, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस पावन व्रत से परिवार में सौहार्द, स्नेह और अटूट बंधन की भावना सशक्त होती है। सभी व्रती माताओं-बहनों को मेरी ओर से मंगलकामनाएं — माँ पार्वती सबके सुहाग की रक्षा करें, और हर दांपत्य जीवन सुखमय एवं समृद्ध हो।”*

सांसद रवि किशन ने बताया कि उन्होंने यह त्यौहार मुंबई स्थित अपने आवास पर अपनी धर्मपत्नी प्रीति शुक्ला के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। पूजा-अर्चना के बाद दोनों ने एक-दूसरे के दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।

गौरतलब है कि करवा चौथ का यह व्रत उत्तर भारत में बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है, जिसमें विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घ आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चाँद के दर्शन के बाद व्रत का पारण करती हैं।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *