Share here

*डेंगू से बचाव एवं जनजागरुकता के निमित्त विकास खण्ड खजनी की समस्त 85 ग्राम पंचायतों में 01 सितम्बर 2025 से 15 सितम्बर तक विशेष जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

खजनीl मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम सहायक विकास अधिकारी (पं०) राजीव दूबे की देख रेख में 01 सितम्बर 2025 से 15 सितम्बर 2025 तक ग्राम पंचायत के रोस्टर के अनुसार डेंगू से बचाव के निमित्त विकास खण्ड खजनी की समस्त ग्राम 85 पंचायतों में स्पेशल सेनिटेशन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम पंचायत मे विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन हेतु डेंगू से बचाव हेतु ग्राम सभा मे बैठक, जन जागरूकता रैली निकालने, ई-रिक्शा से डेंगू से बचाव हेतु ऑडियो जिंगल चला कर तथा वालपेटिंग के माध्यम से वृहद रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों में नालियों की साफ – सफाई , जल जमाव का निस्तारण, एण्टी लार्वा दवा का छिड़काव एवं फागिंग का कार्य किया जाएगा ।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *