*बासस्थान चिलूवाताल में एक व्यक्ति की डूबने से मौत*
गोरखपुर। चिलुआताल में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की डूबने से मौत एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी। गुलहरिया थाना क्षेत्र के बासस्थान मन्दिर के पास चिलुआताल में ग्राम भैरवा टोला पिपरहवा निवासी कैलाश निषाद पुत्र रामनवल निषाद उम्र 45 वर्ष के डूबने की सूचना पर एसडीएम सदर दीपक कुमार गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए डिप्टी कलेक्टर/ तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह व कानूनगो विनय कुमार श्रीवास्तव को एसडीआरएफ टीम के साथ भेज कर डूबे हुए व्यक्ति के तलाश में लगा दिया।डूबे हुए व्यक्ति के तलाश में एसडीआरएफ की टीम व सदर तहसील के अधिकारी व कर्मचारी प्रयासरत है कि जल्द से जल्द तलाश कर मृतक के लाश को परिजनों को सौंपा जा सके।
