Share here

*श्रावस्ती में तीसरी मंजिल से गिर कर अभिषेक बच्चन की मौत, परिवार में मचा कोहराम*

जिला जेल में तैनात आरक्षी अभिषेक बच्चन (27) की आवास के तीसरे माले से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अभिषेक की कुछ महीने पहले ही जिला जेल में तैनाती हुई थी. अभिषेक मूलरूप से गोरखपुर जनपद के शालिग राम पुरवा के रहने वाले थे. जेल प्रशासन ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी है.

बताया जा रहा है कि गोरखपुर के शालिग राम पुरवा निवासी अभिषेक बच्चन (27) की तैनाती कुछ महीने पहले जिला कारागार भिनगा में वार्डन के पद पर हुई थी. इसके पहले अभिषेक बाराबंकी में तैनात रहे. वे यहां अपने आवास में रहते थे. बीते रविवार को दोपहर अभिषेक संदिग्ध हालात में आवास की तीसरी मंजिल से गिर गए. मौके पर मौजूद साथियों ने एंबुलेंस से अभिषेक को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया. आरक्षी की मौत की खबर से जिला कारागार में हड़कंप मच गया. आननफानन जेल अधीक्षक आशीष रंजन अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली.


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *