Share here

*कुल्हाड़ी से मारकर युवक की हत्या:गाय खोजने को लेकर विवाद, दो भाइयों ने दिन दहाड़े की वारदात*

गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े खेत में घुसकर 40 वर्षीय अनिल यादव की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है – गांव के ही दो भाइयों ने इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद भाग निकले। घटना स्थल पर बांसगांव पुलिस और अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं।
बांसगांव के ग्राम सभा गजारी में दोपहर करीब 12:30 बजे यह घटना हुई। उस समय अनिल यादव अपने खेत में थे। इस दौरान दो युवक आए और उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मृतक की मां फूलमति ने बताया – अनिल की गाय गायब हो गई थी। इसको लेकर अनिल को पता चला – गांव के दोनों युवकों ने ही गाय गायब की है। उनसे पूछताछ की।

इस पर दोनों नाराज हो गए थे। इसको लेकर कई बार बहस हुई। गुरुवार को दोनों भाई अचानक खेत पहुंचे। उनके हाथ में कुल्हाड़ी थी। वे दोनों अनिल पर हमला बोल दिए। अनिल ने भागने की कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने लगातार हमला कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। बांसगांव पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां से पूछताछ चल रही है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *