Share here

*बिरियानी की दुकान के सामने से बाइक हटाने के विवाद को लेकर दुकानदार ने किया, तीन पर जानलेवा हमला मुकदमा दर्ज*

उरुवा थाना क्षेत्र के धुरियापार (बासुदेवपुर) पहाड़पुर मोड़ पर स्थित अब्दुला बिरियानी मीट की दुकान के सामने सड़क से ट्रैक्टर चालक द्वारा बाइक हटाने को लेकर दुकानदार द्वारा धारदार हथियार से ट्रैक्टर चालक सहित तीन पर जानलेवा हमला कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। बाद में पहुंचे परिजन घायलों को इलाज के लिए पीएचसी उरुवा ले गए। जहां डॉ ने इलाज के उपरांत स्थिति को गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिए।
इस बावत थानाध्यक्ष उरुवा श्यामदेव चौधरी ने बताया कि राकेश कुमार की तहरीर पर तीन नामजद पहाड़पुर निवासी अब्दुल्ला, रफीउल्लाह, समीम और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास और मार पीट का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है और तीनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *