Share here

*अवैध संबंधों के संदेह में पति ने की पत्नी की हत्या, किया आत्मसमर्पण*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

गोरखपुर में पति ने 2 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। एक घंटे तक लाश के पास बैठा रहा, फिर थाने सरेंडर करने पहुंच गया। थानेदार से बोला- मैंने अपनी पत्नी को मार डाला, लाश घर पर पड़ी है। जाकर उठा लो। यह सुनते ही पुलिसकर्मी हैरान रह गए।
आनन-फानन में पुलिस उसे लेकर घर पहुंची। वहां देखा तो महिला की लाश बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर उसकी मां घर पहुंचीं। लाश को देखकर वह बेहोश हो गईं।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने दो साल पहले लव-मैरिज की थी। अफेयर के शक में उसने बुधवार सुबह वारदात को अंजाम दिया। पूरा मामला सहजनवा के बाहिलपार गांव का है।

*जानिए पूरा मामला*

आरोपी अंगद शर्मा सहजनवा का रहने वाला है। वह तमिलनाडु में बढ़ई का काम करता था। उसने दो साल पहले नेहा से लव-मैरिज की थी। नेहा का घर अंगद के घर के सामने था। दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। इसलिए दोनों ने मंदिर में जाकर शादी की थी।

शादी के बाद अंगद पत्नी नेहा को लेकर तमिलनाडु चला गया था। कुछ समय बाद वह उसे वापस गांव ले आया। नेहा को सहजनवा में किराए पर कमरा दिलवाया गया, लेकिन बाद में वह गीडा थाना क्षेत्र में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के घर चली गई। वहां वह एक वाहन एजेंसी में काम करने लगी।
पत्नी को फोन पर बात करते देखा तो शुरू हुआ झगड़ा

दो महीने पहले अंगद तमिलनाडु से वापस लौटा। उसने नेहा को किसी से फोन पर बात करते हुए देख लिया। इस पर उसने पूछा -किससे बात कर रही थी? नेहा ने जवाब दिया- कंपनी के प्रोजेक्ट के बारे में बात कर रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच रोज झगड़े होने लगे।
हत्या के बाद एक घंटे तक लाश के पास बैठा रहा

3 जून की रात दोनों के बीच फिर लड़ाई हुई। इसके बाद दोनों सो गए। बुधवार सुबह अंगद ने नेहा के सिर पर वार किया और फिर चाकू से गला रेत दिया। वारदात के बाद वह करीब एक घंटे तक लाश के पास बैठा रहा। इसके बाद वह खुद थाने पहुंच गया और हत्या की जानकारी दी।

नेहा की मां सियापति ने कहा-अंगद, सुग्रीव, त्रिलोकी, विशाल, बबलू, डबलू, राजू और हनुमान ने मेरी बेटी को मार डाला। पुलिस से जानकारी मिली तो मैं यहां पहुंची। उन्होंने कहा-आरोपियों को फांसी की सजा मिले। हम गरीब लोग हैं। ज्यादा जमीन और घर भी नहीं है।

SP नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया-
आरोपी ने खुद की थाने में आकर सरेंडर किया। पुलिस ने घटनास्थल से सारे साक्ष्य एकत्र किए हैं। जिससे हत्या की है, उस धारदार हथियार को बरामद कर लिया गया है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *