Share here

भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट ने की नियुक्तियाँ।

प्रयागराज। आज भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट के संस्थापक इंजी0 देवेश मिश्रा की संस्तुति पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा देश के अलग-अलग प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, सचिव व मीडिया प्रभारी की नियुक्तयाँ की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश के ‘प्रदेश अध्यक्ष’ रवि कुमार को नियुक्त किया गया। रवि कुमार वर्तमान में एक राष्ट्रीय टी0वी0 चैनल “इंडिया न्यूज चैनल” के लखनऊ से रिपोर्टर हैं। उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर जितेन्द्र प्रसाद (संपादक- ग्राम सभा से लोकसभा तक दैनिक समाचार पत्र) को नियुक्त किया गया। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से राहुल विश्वकर्मा की जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई। राहुल विश्वकर्मा समर्पण न्यूज़ पेपर के संपादक हैं। इसी क्रम में हरियाणा प्रदेश में श्री जोगिंदर सिंह धीमान को ‘प्रदेश अध्यक्ष’ के पद पर नियुक्ति की गई । जोगिंदर सिंह जी वर्तमान में ‘दिल्ली क्राइम’ पत्र में जोनल सलाहकार हैं। इसके साथ ही पंजाब ‘प्रदेश उपाध्यक्ष’ पद पर पत्रकार कर्णवीर सिंह को नियुक्त किया गया। बताते चलें कि पत्रकार कर्णवीर सिंह पंजाब से एक अखबार “दोआब दस्तक” समाचार पत्र के प्रधान संपादक हैं। इन्हीं नियुक्तियों के अंतर्गत मध्यप्रदेश में जिला अध्यक्ष के पद पर तुषार शर्मा (विश्वकर्मा) को पदभार संभालने के लिए दिया गया। तुषार शर्मा रतलाम जिले से पत्रकार हैं। इसी सदस्यता में रतलाम जिला उपाध्यक्ष अनिल पुरोहित, जिला सचिव दीपक सोनी , जिला मीडिया प्रभारी का पदभार रवि जायसवाल को दिया गया। यह समस्त नियुक्तियाँ सोशल मीडिया के माध्यम से की गईं तथा सभी के नियुक्ति पत्र भी इसी माध्यम से भेजे गए। भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट देश के समस्त पत्रकारों की सुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।
रिपोर्टर चंद्रकांत सी पूजारी


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *