टीवी रियलिटी शो में पहुंची प्रिया रघुवंशी
कुशीनगर महोत्सव समिति की सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की सदस्य हैं प्रिया रघुवंशी
तुर्कपट्टी, कुशीनगर. कुशीनगर महोत्सव समिति के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की सदस्य प्रिया रघुवंशी भोजपुरी रिएलिटी शो मेमसाब नं. सुपरस्टार में पहुंची। इस पर कुशीनगर महोत्सव समिति ने प्रसन्नता जताया। ज्ञात हो कि प्रिया रघुवंशी कुशीनगर महोत्सव समिति से जुड़ी हैं। इनके रियलिटी शो में जाने से टीम के अन्य कलाकारों को भी सीखने का मौका मिलेगा। यह कार्यक्रम 17 जनवरी से शाम 6 बजे से एक चैनल पर शुरू होगा। इस उपलब्धि पर कुशीनगर महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में राकेश जायसवाल, दिनेश तिवारी, सुरेंद्र राय, अमित राय, विनय तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, धनंजय मिश्रा, मृत्युंजय पांडेय आदि ने प्रसन्नता जाहिर की।