Share here

*महराजगंज में राजजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन*

सिवान(महराजगंज) एक संबाददाता /न्यूज़ सबकी पसंद

जिले के महाराजगंज प्रखंड के माधोपुर गांव में राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने परिवर्तन यात्रा के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार व प्रदेश प्रधान महासचिव अभिषेक कुमार सिंह मौजुद रहे।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 30 वर्षो से जिन लोगों के हाथ में बिहार का कमान सौपा गया। उन्होंने राज्य को बदनाम व बर्बाद किया है। यह देश का पहला राज्य है जहां राज्य सरकार योग्यता के बल पर नहीं हत्या के बल पर नौकरी देगी। कहा कि 15 वर्षो में राज्य सरकार द्वारा एक सुई की फैक्ट्री भी नहीं लगाई गई और बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण बाबू के कार्यकाल में जो भी फैक्ट्री लगाई गई उसका संरक्षण भी ये लोग नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो रोजगार के बिंदु पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इतना ही नहीं बिहार को आईटी का हब बनाया जाएगा और उद्योगिक क्रांति भी आएगी। कहा कि जिसको जनता पसंद करेगी उसे बिहार का सीएम पार्टी बनाएगी। आगे कहा कि बिहार बदलाव के लिए तैयार है। प्रदेश प्रधान महासचिव अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि हम बिहार को बदलने के रास्ते पर अग्रसर हो चूके है और हर तरफ चुनाव के पूर्व ही बदलाव की बयार बहती दिखने लगी है। कहा कि जो बिहार के विकास की बात करेगा वहीं बिहार पर राज करेगा। इसके बाद वे महाराजगंज व गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में परिवर्तन यात्रा के तहत भ्रमण भी किया। मौके पर जिलाध्यक्ष गोल्डेन शाही ,  तारकेश्वर माझी, परमा यादव, प्रेम नाथ शर्मा, अल्ताफ हुसैन, अमित कुमार, शैलेंद्र चौबे रूपेश सिंह राकेश चौबे अन्य मौजूद थे।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *