*भूमिपूजन एवं सड़क निर्माण कार्य शुभारम्भ समारोह सम्पन्न*
गोरखपुर न्यूज सबकी पसंद। प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट
विधानसभा सहजनवा अंतर्गत उनवल मण्डल के विकास खण्ड बासगांव क्षेत्र में बुधवार को गोरसैरा से जगन्नाथपुर होते हुए भिउरी उनवल बाईपास रोड तक लगभग 2200 मीटर सी०सी० सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शुभारम्भ समारोह बड़े उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ। लगभग 180 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है और इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने तथा ग्रामीण अंचलों में बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सड़क के निर्माण से गोरसैरा, जगन्नाथपुर एवं आसपास के गांवों के लोगों को बरसात एवं अन्य मौसमों में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र में व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन मण्डल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार दुबे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा वर्ष 2017 में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद गांव और शहर दोनों क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली और सड़क सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा सरकार जनहित की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम का समापन जिला कार्यसमिति सदस्य रामपाल सिंह द्वारा आभार ज्ञापन के साथ किया गया।
इस अवसर पर मंच पर जिला महामंत्री उमाशंकर निषाद, जिला मंत्री मनोज सिंह, मण्डल प्रभारी जगदीश चौरसिया, घनश्याम मिश्रा, वरिष्ठ नेता राजकुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान गोरसैरा दिलीप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार मौर्या, संतोष राम त्रिपाठी, रामप्रकाश चौरसिया, मण्डल उपाध्यक्ष योगेन्द्र साहनी, रमेश पासवान, सुमित सिंह, प्रदीप सिंह सैंथवार, सतीश उपाध्याय, योगेश वर्मा, सतेन्द्र सिंह, नागेन्द्र पाण्डेय, हरीधर दुबे, सत्यपाल सिंह, व्यास मुनि पाण्डेय, अम्बरीष राहुल त्रिपाठी, संदीप तिवारी, विनय त्रिपाठी, शिवकुमार शाह, लालबाबू साहनी, अभिमन्यु तिवारी, संजय विश्वकर्मा, हरिलाल यादव, प्रदीप मौर्य, सचिन मौर्य, सोनू शर्मा, दिनेश शर्मा, मिथिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ होने पर खुशी व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं सरकार के प्रति आभार जताया।
उक्त निर्माण कार्य की कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (RED), गोरखपुर है।
