*चौरी चौरा में 24 नवंबर को विशाल महारक्तदान शिविर का आयोजन*
न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट
चौरी चौरा:- श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में विशाल महारक्तदान शिविर का आयोजन महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज, भोपा बाजार, चौरी चौरा पर दिनाँक 24 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नेता जी सुभाष चन्द्र बोष जिला अस्पताल, गोरखपुर के ब्लडबैंक के डॉक्टर की टीम के द्वारा रक्तदान होगा, कार्यक्रम के आयोजक विश्वजीत जायसवाल ने सभी क्षेत्रवासीयो से अपील किया की आप लोग अपना- अपना रक्तदान करे एवम अपने करीबी लोगो को भी साथ लाकर रक्तदान कराये, रक्तदान महादान है, मानवता के लिए इससे बढ़कर नेक कार्य कोई हो नहीं सकता। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। हमारा रक्त कई जिंदगियों को बचा सकता है ।
