Share here

*चौरी चौरा की ग्राम पंचायत- डुमरी खुर्द में लगा दो-दिवसीय जागरूकता सह-पंजीकरण शिविर*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट पढ़े पूरी खबर

गोरखपुर l चौरी चौरा के विकास खंड सरदारनगर की ग्राम पंचायत डुमरी खुर्द में दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) के क्षेत्रीय निदेशालय गोरखपुर के द्वारा दो-दिवसीय जागरूकता सह-पंजीकरण शिविर दिनांक 15 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सामाजिक संस्था श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से लगाया गया, जिसका आज समापन हुआ। इसमें ग्रामवासियों को श्रम मंत्रालय एवं अन्य विभागों/केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं, ई-श्रम कार्ड, नेशनल करियर सर्विस, आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी), अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं में निःशुल्क पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम में श्री एस.एफ. हसन (शिक्षा अधिकारी), कमलेश पासवान (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि), विश्वजीत जायसवाल (संस्था सचिव) मोहन पासवान (क्षेत्र पंचायत सदस्य) मुन्ना खान इत्यादि पदाधिकारी एवं आम जनता मौजूद थे।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *