Share here

*फूल माला पहनाकर भीगी – भीगी आंखों से की गई विदाई*

*खजनी थाना के थानाध्यक्ष सदानंद सिन्हा की भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया*

उनवल।खजनी थानाध्यक्ष सदानंद सिन्हा का भावभीनी विदाई का समारोह आयोजन किया गया थानाध्यक्ष सदानंद सिन्हा का तबादला खजनी थाने से गोरखपुर जनपद के राजघाट में थानाध्यक्ष के पद पर हुआ है उनके तबादला के फल स्वरुप आज सुबह ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पुलिस परिवार की ओर से समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई समारोह मे विदाई दी गई। सदानंद सिन्हा अगस्त माह 2024 को खजनी थाने में आकर आमद कर आए थे थानाध्यक्ष के पद पर 16 जनवरी 2025 को
*एस एस आई खजनी बलीराम पांण्डेय* ने कहा कि विदाई शब्द ही ऐसा है जो छड़ी भाव विभोर कर देता है फिर भी पुलिस विभाग में ट्रांसफर होता रहता है यह एक प्रक्रिया है श्री सिन्हा के कार्यशैली और अपने विनम्र स्वभाव के चलते हैं।हमें कुछ कहने का अवसर ही नहीं मिला जनता से लेकर पुलिस स्टॉप तक कभी किसी ने इनके बारे में कोई शिकायत नहीं किया में इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। सुरेश शुक्ला समाजसेवी व चौकी इंचार्ज महुआ डाबर अभिषेक सिंह ने अंग वस्त्र भेंट कर फूल माला पहना कर भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने सदानंद सिन्हा को अंग वस्त्र से सम्मानित किया और साढ़े पांच माह के कार्यकाल की प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि सदानंद सिन्हा ने लोगों के काम का निपटारा समय से किया। गणमान्य लोगों ने सिन्हा के सुखमय जीवन की कामना की।अपने विदाई के मौके पर सदानंद सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र के आम जनता, जनप्रतिनिधि एवं सहकर्मियो के सहयोग से कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया। उक्त अवसर पर पुलिस स्टाफ सहित क्षेत्र के समस्त जनता रही मौजूद।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *