Share here

झिनकू दुबे हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता रामेश्वर दुबे गिरफ्तार, जेल भेजा गया

गोला गोरखपुर।

गोला थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा निवासी 62 वर्षीय झिनकू दुबे की निर्मम हत्या के मुख्य साजिशकर्ता और हत्या आरोपी रामेश्वर दुबे को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह हत्या 13 दिसंबर को जानीपुर पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क मार्ग पर स्कॉर्पियो से ठोकर मारने और लोहे की रॉड से पिटाई के जरिए की गई थी। घटना के समय झिनकू दुबे अपनी बहू गुड़िया के साथ बाइक पर सवार होकर 164 का बयान न्यायालय में देने जा रहे थे। गुड़िया की लिखित शिकायत पर गोला थाने में चार नामजद अभियुक्तों—तारकेश्वर दुबे, परमेश्वर दुबे, रामेश्वर दुबे, लक्ष्मीकांत उर्फ सोनू दुबे—और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 816/24 दर्ज किया गया था।

गोला पुलिस ने पहले ही तीन अभियुक्तों

परमेश्वर दुबे, तारकेश्वर दुबे, और पवन यादव—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी रामेश्वर दुबे, नामजद अभियुक्त लक्ष्मीकांत उर्फ सोनू दुबे, और एक अज्ञात फरार चल रहे थे।

पुलिस की रणनीति और सफलता

नवागत सीओ मनोज कुमार पांडेय, जिला पुलिस प्रमुख डॉ. गौरव ग्रोवर, और एसपी आरए जितेंद्र कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश शर्मा की टीम ने सघन प्रयास के बाद इस केस में बड़ी सफलता हासिल की। मुख्य साजिशकर्ता और हत्या आरोपी, ग्राम प्रधान रामेश्वर दुबे को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

शेष अभियुक्तों की तलाश जारी

गोला पुलिस अभी भी हत्या कांड में शामिल नामजद अभियुक्त लक्ष्मीकांत उर्फ सोनू दुबे और एक अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन दोनों फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है और अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *