रामगढ़ताल पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर किया बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार*
*दिनांक 12.09.2022 को थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर स्थित केनरा बैंक तारामण्डल के पास से एक ईंट लदा हुआ ट्रैक्टर ट्राली को अज्ञात अभियुक्तो द्वारा चोरी कर लिया गया था जिसके सम्बन्ध मे थाना रामगढ़ताल पर मु0अ0सं0 479/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था ।* उक्त घटना के तत्काल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी के कुशल मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक कल्यान सिंह सागर के नेतृत्व मे उ0नि0 राजकपूर मय हमराह पुलिस टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु लगाया गया था कि टीम द्वारा घटना के पश्चात सम्बन्धित रास्तो के सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन करते हुए अभियुक्त व चोरी गये ट्रैक्टर, ट्राली की शिनाख्त कर गिरफ्तारी व बरामदगी सुनिश्चित की गयी ।
*प्रकाश मे आये अभियुक्तगण का नाम पता-*
1. लालजी चौहान पुत्र रामदीन चौहान निवासी चक्की मुसा डीहा थाना मधुबन जनपद मऊ
2. धनन्जय चौहान पुत्र लालजी चौहान निवासी चक्की मुसा डीहा थाना मधुबन जनपद मऊ
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
लालजी चौहान पुत्र रामदीन चौहान निवासी चक्की मुसा डीहा थाना मधुबन जनपद मऊ
*वांछित अभियुक्त का नाम व पता-*
1.धनन्जय चौहान पुत्र लालजी चौहान निवासी चक्की मुसा डीहा थाना मधुबन जनपद मऊ
*अपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 479/2022 धारा 379/411 भादवि थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर ।
2. मु0अ0सं0 02/2022 धारा 323/325/34/504/506 थाना मधुबन मऊ ।
3.मु0अ0सं0 22/2022 धारा 379/411/414 भादवि थाना बरहज जनपद देवरिया
*बरामदगी का विवरण-*
1. एक अदद ट्रैक्टर नं0 UP 53 DB 1474
2. 500 अदद ईंट बी0एस0 मार्का
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री कल्याण सिंह सागर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 श्री शेष कुमार शर्मा जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 श्री राजकपूर थाना रामगढ़ताल, गोरखपुर
4. उ0नि0 श्री विजय कुमार गौड़ थाना रामगढ़ताल गोरखपुर
5. हे0का0 ऋषिमुनि चौधरी थाना रामगढ़ताल गोरखपुर
6. का0 संदीप कुमार थाना रामगढ़ताल गोरखपुर
7. म0का0 प्रियंका थाना रामगढ़ताल गोरखपुर
8. म0का0 जया थाना रामगढ़ताल गोरखपुर
*नोट- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा थाना रामगढ़ताल पुलिस टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु 20 हजार रुपये के ईनाम से पुरस्कृत किया गया ।*