नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने वाला दुराचारी अभियुक्त गिरफ्तार।
कटरा बाजार (गोंडा) जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी निरीक्षकों को कड़े निर्देश नियम निर्देशित किया वहीं दूसरी तरफ थाना कटरा बाजार के थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक के उपरोक्त निर्देशन पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तत्काल प्रभाव से टीम गठित किया वहीं दूसरी तरफ कटरा पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय के नेतृत्व में आज दिनाकं 18.02.2022 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 412/2021 धारा 376(2)n, 376(2)f ,376(3),506 भादवि व 11/12 तथा 5/6 पाक्सो एक्ट थाना कटरा बाजार गोण्डा के वांछित अभियुक्त विनय प्रताप सिह पुत्र स्व0 शिवराज सिह उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम भैरमपुर डिहवा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा को उ0नि0 श्री अजय कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी हलधरमऊ थाना कटरा बाजार मय टीम द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण विनय प्रताप सिह पुत्र स्व0 शिवराज सिह उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम भैरमपुर डिहवा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा।संक्षिप्त विवरणअभियुक्त विनय प्रताप सिंह के विरुद्ध मु0 अ0 सं0 निल /2021 धारा 376 (2)(एन) /506 आईपीसी व 6 पास्को एक्ट थाना मलोया जनपद चंडीगढ़ राज्य में पंजीकृत होकर चन्डीगढ पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की विनय प्रताप सिंह उपरोक्त की तलाश की जा रही थी दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त के घटना से सम्बन्धित घटना स्थल व थाना मलोया चन्डीगढ के साथ साथ थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा से सम्बन्धित होने के कारण चन्डीगढ पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु उपरोक्त मुकदमा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा से किये जाने हेतु स्थानांतरित कर दिया गया जिसके क्रम में श्री मान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार थाना स्थानीय पर मु0 अ0 सं0 – 412 /21 धारा 376 (2) (n) व 506 IPC व 6 पास्को एक्ट में पंजीकृत किया गया तथा विवेचना चौकी प्रभारी हलधरमऊ उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय को सुपुर्द किया गया। चौकी प्रभारी द्वारा विवेचना के क्रम में व0उ0नि0 श्री सुरेश कुमार वर्मा के साथ चन्डीगढ राज्य में जाकर गहनता पूर्वक विवेचना करके साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की किया गयी। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 376(2)f, 376(3) व 11/12 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी किया गया। तथा आज मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त विनय प्रताप सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।