Share here

युवा रोजगार पाने वाला नहीं रोजगार देने वाला बने| राकेश पांडे

न्यूज़ सबकी पसंद

गोरखपुर।देश का विकास आने वाले पीढ़ी पर निर्भर है। किसी देश की उन्नति सबसे अधिक उस देश की युवा पीढ़ी के कंधो पर होती है | वर्तमान पीढ़ी ही भारत के भविष्य का निर्माण करेगी | आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है| हमारे देश की जनसंख्या विश्व में दुसरे स्थान पर है | हमारा देश विश्व में सबसे युवा देश है | आज कोई भी येसा देश नहीं है जो इतनी बड़ी आबादी वाले युवाओं को रोजगार दे सके | हमे देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार,स्वरोजगार,स्किल डेवलपमेंट, लीडरशिप डेवलपमेंट पे काम करना है जिसके तहत विद्यालयों, विश्वविद्यालय में जाकर के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देना होगा | स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना होगा | हमारा उद्देश्य:- युवा रोजगार पाने वाला नहीं रोजगार देने वाला बने| सरकार से लेने वाला नहीं सरकार को देने वाला बने | देश से लेने वाला नहीं देश को देने वाला बने | हमारे देश का युवा आत्म निर्भर/स्वावलंबी बने तभी हमारा देश आत्म निर्भर बनेगा| हमारे देश में स्वरोजगार की अपार सम्भावनाये है | हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है इसमें भी स्वरोजगार की अपार संभावनाएं है | हमें संगठन में योग्य रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं को अपने संगठन से जोड़ना है जो अपने देश के विकास के लिये चिंता करते है । उनकी योग्‍यता का लाभ अपने देश के नवयुवको को मिल सके ऐसा प्रयास इस संगठन द्वारा किया जायेगा। जिसके तहत नवयुवको के लिये नये रोजगार के अवसर तथा नई तकनीकि से विकास करने के अवसर प्राप्‍त होंगे। राजनैतिक सत्तावो के हितो से राष्ट्रहित महत्वपूर्ण है अतः राष्ट्र की वेदी पर सत्तावों की आहुति भी देनी पड़ी तो हमें संकोच नहीं करना चाहिए | इतिहास साक्षी है कि सत्ता व् स्वार्थ की राजनीति ने इस राष्ट्र का अहित किया है| राष्ट्र का निर्माण तभी होगा जब हमारा युवा आत्म निर्भर बनेगा जब देश का एक एक युवा सशक्त बनेगा तब उसका परिवार, परिवार से गावं , गावं से जिला, जिले से प्रदेश और प्रदेश से देश, तब जाकर के हम आत्म निर्भर भारत का निर्माण कर पाएंगे और भारत को विश्व गुरु बनाने में हम कामयाब हो पाएंगे| येसे में राष्ट्रवादी युवाओं का कर्तव्य है कि भटके हुवे दिशाहीन युवाओं को सही रास्ता दिखाए | हमें सिर्फ इस राष्ट्र का विचार करना होगा यदि शासन सहयोग दे तो ठीक न दे तो ठीक अब समय आगया है कि पढ़ा लिखा युवा राजनीति में बढ़ चढ़ के हिस्सा ले और दिशाहिन् राजनीति को सही रास्ता दिखाते हुवे राष्ट्रनीति पर कार्य करें | हमारे केंद्र की सरकार देश को आत्म निर्भर भारत बनाने पर कार्य कर रही है | हमारा देश आत्म निर्भर भारत तभी बनेगा जब पढ़ा लिखा युवा आत्म निर्भर बनेगा |


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *