भारतीय सेना में कैप्टन बने डॉक्टर अभिषेक, देशरत्न व विवेकानन्द मेरे आदर्श पुरुष।
सिवान जिले का नाम हुआ रौशन।
रिपोर्ट:- राजीव रंजन कुमार।
सिवान-: जीरादेई प्रखण्ड क्षेत्र के भरथुआ गांव के लाल डॉक्टर अभिषेक अपनी मेहनत व लग्न के बल पर भारतीय सेना में कैप्टन का पद प्राप्त किया है।आगे डाक्टर अभिषेक ने बताया कि भारतीय सेना में कैप्टन की रैंक मिली है पर सेना में चिकित्सीय सेवा में ही काम करेंगें जहां उन्होंने बताया कि देशरत्न डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद व स्वामी विवेकानंद मेरे आदर्श पुरुष है तथा अपनी सफलता का पूरा का पूरा श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया।डाक्टर अभिषेक ने बताया कि देशरत्न की सिवान जिले की धरती की ऊर्जा मुझे सदैव मिलती रहती है जो सफलता की ओर ले जाती है।वहीं अभिषेक के पिता विजय कुमार सिंह मैकेनिकल इंजीनियर है तथा माता गीता देवी धार्मिक महिला है।डाक्टर अभिषेक का प्रारंभिक शिक्षा एविंग क्रिश्चियन पब्लिक स्कूल ,मुट्ठीगंज ,प्रयागराज से हुआ है जहां उनकी एमबीबीएस की पढ़ाई बेलारूस , और यूरोप से हुई है। वहीं वर्ष 2018 में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की स्क्रीनिंग परीक्षा उतीर्ण की तथा 2019 में राम मनोहर लोहिया अस्पताल ,नई दिल्ली से इंटर्नशिप की पुनः एसएससी के तहत ऑलइंडिया में 228 वा स्थान प्राप्त कर अपने सिवान जिले का नाम रौशन किया।इनकी इस बड़ी सफलता पर पूर्व विधायक सह कैप्टन डॉक्टर टीएन सिंह , डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह , डॉक्टर सुरेश सिंह , डॉक्टर जीतेश सिंह ,स्थानीय मुखिया बलिंद्र सिंह , राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय सचिव ललितेश्वर राय ,प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ,संजय सिंह आदि सबों ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है।