*रामगढ़ ताल में बड़ा हादसा, दो बोट के बीच टक्कर से एक की मौत, कई घायल*
ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
गोरखपुर के रामगढ़ ताल में नौका विहार के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 9:30 बजे स्पीड बोटिंग के दौरान दो स्पीड बोटों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कुशीनगर के एक युवक की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद नौका विहार परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया और घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
दो बोटों के बीच हुई टक्कर
दरअसल, गोरखपुर के रामगढ़ ताल को एक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया गया है। यहां गोरखपुर और आस-पास के लोग पर्यटन के लिए जाते हैं। वहीं रामगढ़ ताल में नौका विहार भी होती है, जिसमें लोग बोटिंग का लुत्फ लेते हैं। हालांकि रविवार की शाम को यहां बोटिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बोटिंग के दौरान दो स्पीड बोटों के बीच टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव निवासी 21 वर्षीय लखमुद्दीन के रूप में हुई
