Share here

*गीडा औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 15 में भीषण आग, जिलाधिकारी व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

गोरखपुर। औद्योगिक क्षेत्र गीडा के सेक्टर 15 में   अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।

घटना स्थल पर गीडा पुलिस भी मौजूद है और सुरक्षा घेरा बनाकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रही है। फायर ब्रिगेड की टीम तेजी से आग बुझाने में जुटी है। आग पर जल्द काबू पाने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया जा रहा है।

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *